{"_id":"6782ed238bf33c390708e8fa","slug":"temple-and-market-will-be-decorated-on-the-inauguration-of-adi-badari-karnpryag-news-c-5-1-drn1031-592169-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आदिबदरी के कपाटोद्घाटन पर सजेंगे मंदिर और बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आदिबदरी के कपाटोद्घाटन पर सजेंगे मंदिर और बाजार
विज्ञापन
I14 जनवरी को खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट, समिति की तैयारियों को लेकर बैठकI
Iमकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी को श्री आदिबदरी नाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस अवसर पर आदिबदरी मंदिर परिसर के साथ ही नगर के सभी मंदिरों और बाजार को भव्य रूप से फूलों से सजाया जाएगा।I
Iशनिवार को आयोजित मंदिर समिति की बैठक में समिति अध्यक्ष जगदीश प्रसाद बहुगुणा ने बताया कि 14 जनवरी को श्री आदिबदरी नाथ मंदिर के कपाटोद्घाटन के साथ ही सात दिवसीय महाभिषेक कार्यक्रम की शुरुआत भी होगी। बैठक में आयोजन के लिए दायित्व सौंपे गए। अनुष्ठानिक कार्यों का दायित्व बलवंत सिंह भंडारी, आवास और भोजन व्यवस्था का दायित्व विजय चमोला और नरेश बरमोला को सौंपा गया। स्वागत व साज-सज्जा का दायित्व हिमेंद्र कुंवर को दिया गया। मंच निर्माण व मंदिर की साज सज्जा पर्यटन विभाग के सहयोग से की जाएगी। मं
I
Iबहुगुणा ने बताया कि पर्यटन विभाग 20 से अधिक लोगों की टीम मंदिर व अन्य स्थलों को सजाने के लिए भेज रहा है। बताया कि शिक्षा मंत्री व पर्यटन मंत्री को भी इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है। बहुगुणा ने कहा कि कपाट खुलने के दिन ब्रह्म मुहूर्त में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलाव व चाय की व्यवस्था की जाएगी।I
विज्ञापन
Iसुबह चार बजे खुलेंगे कपाट
I
Iबैठक में मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल ने कपाट खोलने के शुभ मुहूर्त की जानकारी देते हुए बताया कि कपाट प्रातः 4 बजे खोल दिए जाएंगे लेकिन श्रद्धालु 6 बजे के बाद ही दर्शन कर पाएंगे। इस अवसर पर माया राम बहुगुणा, बलवंत सिंह, जोत सिंह, पंकज खंडूड़ी आदि मौजूद थे।I

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार