फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Team of health workers reached remote village Dumak after walking 18 km

18 किमी पैदल चलकर दूरस्थ गांव डुमक पहुंची स्वास्थ्य कर्मियों की टीम

Fri, 23 Apr 2021 09:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Team of health workers reached remote village Dumak after walking 18 km
जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के दूरस्थ गांव डुमक पहुंचकर 45 साल से अधिक उम्र के ग्रामीणों को कोरोना के टीके की पहली डोज लगाई। बारिश-बर्फबारी के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ की चिकित्सा टीम 18 किलोमीटर की पैदल दूरी नापकर डुमक गांव पहुंची। चिकित्सा टीम ने उर्गम घाटी के दूरस्थ गांव किमाणा, पल्ला, जखोला, ल्यारी, भरकी, सलना आदि गांवों में वैक्सीनेशन कार्य सफलतापूर्वक कर लिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने स्वास्थ्य विभाग को रोस्टर बनाकर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में कैंप लगाकर कोरोना का टीका लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि दूरस्थ गांव क्षेत्र के बुजुर्ग एवं असहाय लोगों को आने जाने में परेशानी न हो। चमोली जिले में 69999 लोगों को कोरोना के टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। अभी तक जोशीमठ ब्लाक में 72.7 प्रतिशत, चमोली में 68.7, घाट में 67.4, कर्णप्रयाग में 83.6, नारायणबगड़ में 68.6, थराली में 68.9, देवाल में 51.8, गैरसैंण में 81.9, पोखरी में 71.9 तथा जिला अस्पताल में 74.3 प्रतिशत सहित जनपद में अभी तक 73.5 प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। जबकि 11.9 फीसदी लोग टीके की दूसरी डोज ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed