{"_id":"a53143f7d1bd7818bfd1c8540e18a034","slug":"teacher-suspend-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर स्कूल आने पर शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर स्कूल आने पर शिक्षक निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Wed, 02 Dec 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर विद्यालय आने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी पोखरी को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुजासू के शिक्षक बृजमोहन बेंजवाल को निलंबित करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
कुछ दिनों पूर्व कुजासू के ग्राम प्रधान शिवराज सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी पोखरी चक्रधर चमोला को ज्ञापन सौंपकर उक्त शिक्षक की शिकायत की थी।
कहा गया कि शिक्षक बृजमोहन लगातार शराब पीकर विद्यालय पहुंच रहा है, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है।
मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने उप खंड शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक विद्यालय कुजासू के निरीक्षण के लिए भेजा, लेकिन उक्त शिक्षक विद्यालय से गायब मिला।
विज्ञापन
इसकी सूचना मुख्य शिक्षाधिकारी को दी गई, जिस पर सीईओ हरिश्चंद्र सिंह ने खंड शिक्षाधिकारी को तत्काल उक्त शिक्षक को निलंबित कर विद्यालय में पठन-पाठन की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन