{"_id":"682343a18233fe21f405688c","slug":"tc-book-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-school-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-114701-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: स्कूल का ताला तोड़कर टीसी बुक चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: स्कूल का ताला तोड़कर टीसी बुक चुराई
Tue, 13 May 2025 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 13 May 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
आदिबदरी। तहसील मुख्यालय के राजकीय प्राथमिक स्कूल में चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर टीसी बुक चुरा ली। प्रधानाध्यापिका ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
प्रधानाध्यापिका किरन बिष्ट ने बताया कि दो दिन की छुट्टी के बाद वो जब मंगलवार सुबह विद्यालय पहुंचीं तो विद्यालय के कार्यालय का ताला टूटा मिला। उन्होंने पुलिस, ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो विद्यालय में अलमारी का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। चोर ने अलमारी में रखी वर्ष 2020 से पहले की सारी टीसी बुक ले गए। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि चोर विद्यालय में कर्णप्रयाग के किसी ड्राइक्लीनर्स के नाम का कपड़े का थैला छोड़ गए हैं। इस थैले में विद्यालय की नई टीसी बुक मिली। इससे पहले चोरों ने सरिया से संकुल कार्यालय का ताला तोड़ने की कोशिश की। प्रधानाध्यापिका ने घटना की सूचना बीईओ गैरसैंण को भी दी थी। संवाद