फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Take steps towards increasing the production area of cash crops

नकदी फसलों का उत्पादन क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में बढ़ाएं कदम

Sun, 13 Nov 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Take steps towards increasing the production area of cash crops
मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने कृषि , उद्यान, उद्योग, मत्स्य व पशुपालन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले में सेब, नाशपाती, अखरोट जैसी नकदी फसलों का उत्पादन क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए ताकि किसानों की आजीविका सुदृढ़ हो सके। कहा कि जिले में चाय बागान, कीवी, आंवला, अदरक, हल्दी और अन्य मसालों के उत्पादन की भरपूर संभावनाएं हैं। इन फसलों को जंगली जानवर भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने चाय उत्पादन वाले संभावित क्षेत्रों को चिह्नित करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराने, किसानों को उत्पाद की ब्रांडिंग व पैकेजिंग का प्रशिक्षण देकर बाजार से जोड़ने और पशुचारे के लिए बंजर भूमि पर नैपियर घास उगाने के निर्देश दिए। बैठक में विकास विभाग के परियोजना निदेशक आनंद सिंह, जिला विकास अधिकारी सुमन राणा, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय प्रकाश मौर्य, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. प्रलंयकर नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed