फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Surveyed the proposed land to make Ghes village an Ayush village

घेस गांव को आयुष ग्राम बनाने के लिए प्रस्तावित भूमि का सर्वे किया

Tue, 21 Dec 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Surveyed the proposed land to make Ghes village an Ayush village
घेस को आयुष ग्राम बनाने की फाइल पर कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रस्तावित 100 नाली भूमि का संयुक्त सर्वेक्षण किया गया। आयुष ग्राम बनने से यहां पर आयुर्वेद संस्थान खुलेगा जिससे यहां जड़ी-बूटियों से दवाइयां बनेगी। वहीं जड़ी बूटी उत्पादित 200 से अधिक किसानों को तकनीकी जानकारी भी मिलेगी। घेस आयुष ग्राम बनने से यहां हर्बल गार्डन, योगा सेंटर, अस्पताल आदि संस्थान की स्थापना होगी, जिससे यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

घेस राज्य का पहला गांव है, जहां के लोगों ने अपनी पारंपरिक खेती को छोड़कर जड़ी-बूटी का कृषिकरण किया। घेस को आयुष ग्राम बनाने के लिए यहां के लोगों की ओर से एक दशक से प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों की मांग पर राजस्व विभाग, वन विभाग, आयुष विभाग और जनप्रतिनिधियों की टीम ने प्रस्तावित 100 नाली भूमि का संयुक्त सर्वेक्षण किया। सर्वे में प्रस्तावित भूमि को आयुष ग्राम बनाने के लिए बेहतर माना गया, जिसका प्रस्ताव तैयार किया गया। आयुष ग्राम की फाइल छह साल बाद आगे बढ़ने से घेस घाटी के लोगों में उत्साह है। संयुक्त सर्वेक्षण टीम में देवाल तहसील के प्रभारी अर्जुन बिष्ट, बदरीनाथ वन प्रभाग के रेंज ऑफिसर टीएस बिष्ट, डिप्टी रेंजर राजेंद्र बिष्ट, प्रधान कलावती देवी, आयुष विभाग के रमेश भट्ट, बीडीसी मेंबर रेखा, सरपंच पुष्कर सिंह, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह, कुंदन भंडारी, डॉ कृपाल भंडारी, धन सिंह, पटवारी प्रमोद नेगी, पदम राम और बलवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed