{"_id":"65d7440c865b132c0d0b2c95","slug":"survey-of-chandlikhal-raduwa-raisu-road-done-amid-heavy-protests-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-104679-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भारी विरोध के बीच हुआ चांदलीखाल-रडुवा रैसू सड़क का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भारी विरोध के बीच हुआ चांदलीखाल-रडुवा रैसू सड़क का सर्वे
Thu, 22 Feb 2024 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 22 Feb 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
पोखरी के जौरासी गांव में पुलिस बल के साथ चांदनीखाल- रैसू सड़क का सर्वे करते लोनिवि के अ
लोनिवि ने प्रशासन व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू की कार्रवाई
प्रशासन की ग्रामीणों के साथ हुई तीखी नोकझोंक भी
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। ग्रामीणों के विरोध के कारण चांदनीखाल-रडुवा-कांडई चंद्रशिला रैसू सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था। बृहस्पतिवार को लोनिवि ने पुलिस की मौजूदगी में सड़क का सर्वे व प्रतिकर की कार्रवाई शुरू की तब भी ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इस दौरान प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
चांदनीखाल के पास धौड़ा से रडुवा गांव होते हुए रैसू तक वर्ष 2014-15 में करीब 11 किमी सड़क स्वीकृत हुई थी। लोनिवि ने चार किमी सड़क के लिए टेंडर जारी किया लेकिन जैसे ही जेसीबी मौके पर पहुंची जौरासी के ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और काम शुरू नहीं हो पाया। इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर रडुवा के ग्रामीणों ने हाल ही में दो दिनों तक चांदनीखाल में चक्काजाम भी किया था। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे, लोनिवि के सहायक अभियंता केके सिंह भारी पुलिस बल, राजस्व व लोनिवि के कर्मचारियों के साथ सड़क निर्माण के तहत सर्वे व प्रतिकर की कार्रवाई के लिए जौरासी पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने उनका भारी विरोध किया। इस दौरान प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। विरोध करने वाले भरत नेगी, प्रकाश नेगी, हनुमंत नेगी, दीपेंद्र नेगी, जमोत्री देवी, कमला देवी, पूर्णी देवी, धनेतरी भंडारी आदि का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए खेत लिए जा रहे हैं। वह अपने खेत किसी भी कीमत पर नहीं देंगे। खेती ही उनकी आर्थिकी का एकमात्र साधन है। खेत चले जाएंगे तो उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। वहीं लोनिवि के सहायक अभियंता केके सिंह का कहना है कि ग्रामीणों के विरोध के कारण सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा था। इसलिए बृहस्पतिवार को सर्वे व प्रतिकर की कार्रवाई की गई। वहीं पोखरी के नायब तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे ने कहा कि यदि ग्रामीणों का विरोध जारी रहेगा तो भूमि अधिगृहण की कार्रवाई की जाएगी।