फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sunil Ward won the tug-of-war, while Pipalkoti won the football match.

Chamoli News: रस्साकशी में सुनील वार्ड, फुटबाल में पीपलकोटी जीता

Mon, 31 Aug 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 31 Aug 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Sunil Ward won the tug-of-war, while Pipalkoti won the football match.
फोटो
विज्ञापन

तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। युवा खेल विकास समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, फुटबाॅल, रस्साकशी, कबड्डी और दौड़ सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। रस्साकशी में सुनील वार्ड और फुटबाॅल में पीपलकोटी ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुष वर्ग की रस्साकशी में सुनील वार्ड की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि नेपाल (श्रमिक) की टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग में रविग्राम ने बाजी मारी और रेगड़ी की टीम दूसरे स्थान पर रही। फुटबाल प्रतियोगिता में पीपलकोटी विजेता और जेएफसी ज्योतिर्मठ उपविजेता बनी। महिला मंगल दल प्रतियोगिता में परसारी प्रथम, विश्वकर्मा महिला मंगल दल सिंहधार द्वितीय और जय मां चंडिका रविग्राम तृतीय स्थान पर रहा। कुर्सी दौड़ में प्रियांशी भट्ट प्रथम, संगीता द्वितीय और निशा पंवार तृतीय रहीं। इस मौके पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उत्तराखंड महिला आयोग की सदस्य विजया रावत, अनिल सकलानी, समीर डिमरी, अंशुल भुजवाण, मनोनीत सभासद रंजना शर्मा, मुकेश डिमरी, अंजू फरस्वाण, आयोजन समिति के अध्यक्ष सौरभ राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed