फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sujal, Nikhil, Rakesh and Aman stood first in the race.

Chamoli News: दौड़ में सुजल, निखिल, राकेश व अमन रहे अव्वल

Sat, 28 Oct 2023 06:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
Sujal, Nikhil, Rakesh and Aman stood first in the race.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोपेश्वर। खेल मैदान गोपेश्वर में चल रही दो दिवसीय अनुसूचित जनजाति बालक वर्ग (अंडर 19 आयु) की राज्य आमंत्रण एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की सात टीमों ने प्रतिभाग किया।
शनिवार को 5000 मी. दौड़ में देहरादून के राकेश चौहान व अखिलेश चौहान ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय जबकि पिथौरागढ़ के सौरभ नेे तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मी. दौड़ में देहरादून के सुजल सिंह व अखिलेश चौहान ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय जबकि चकराता के अक्षय ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मी. दौड़ में ऊधमसिंहनगर के निखिल राणा प्रथम, देहरादून के अमन सिंह चौहान व सुधांशु शर्मा क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

1500 मी. दौड में ऊधमसिंहनगर के निखिल राणा पहले, देहरादून के अमन सिंह चौहान व सुधांशु शर्मा ने क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 400 मी. दौड़ में देहरादून के अमन सिंह चौहान ने प्रथम, ऊधमसिंह नगर के भाष्कर राणा ने द्वितीय और चकराता के अबिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी कूद में ऊधमसिंह नगर के आयुष राणा ने प्रथम, देहरादून के सुजल ने द्वितीय और पिथौरागढ़ के सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चार गुना 100 मी. रिले दौड़ में सात टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें जनपद देहरादून ने प्रथम, ऊधमसिंह नगर ने द्वितीय और रामनगर (नैनीताल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका में कमलकिशोर सिंह, अवतार बिष्ट, रघुनाथ बुटोला, अनिल रावत, राकेश कुंवर, शैलेंद्र पंवार, रमेश पंखोली, नवीन कुंवर, आशीष कुमार, रश्मि बिष्ट, संगीता नेगी, हेमा नयाल व संतोषी चौहान रहे। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संदीप रावत ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ओलंपियन मनीष रावत, वीएस चौधरी, एनएस नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह, विक्रम सिंह, राहुल सिंह, लखपत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed