फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sugar level of fasting people reduced, health deteriorated due to cold

Chamoli News: अनशनकारियों का शुगर लेवल हुआ कम, ठंड लगने से बिगड़ी तबीयत

Thu, 21 Nov 2024 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 21 Nov 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
Sugar level of fasting people reduced, health deteriorated due to cold
गोपेश्वर में सड़क के लिए चल रहे आंदोलन में अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच करतीं चिकित्सक डॉ. 
फोटो
विज्ञापन

प्रशासन ने दोनों युवाओं को अस्पताल में कराया भर्ती, अब दो और लोग बैठे अनशन पर
ग्रामीणों ने किया एलान, जब तक पूरी नहीं होती मांग डटे रहेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सड़क की मांग को लेकर आंदोलित डुमक गांव के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। दो दिनों से आमरण अनशन पर बैठे दो युवाओं का शुगर लेवल कम होने और ठंड से उनकी तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद जगदीश सिंह और प्रदीप सिंह आमरण अनशन पर बैठ गए। ग्रामीणों ने एलान किया कि जब तक उनकी सड़क की मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रखा जाएगा।

दोपहर में चिकित्सकों की टीम ने अनशनकारी अंकित भंडारी और अनिरुद्ध सिंह सनवाल के स्वास्थ्य की जांच की तो उनका शुगर लेवल काफी कम मिला। डॉक्टर ने प्रशासन को आंदोलनकारियों को स्वास्थ्य लाभ देने की सलाह दी। इसके बाद रात को प्रशासन ने दोनों आंदोलनकारियों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। सैंजी लग्गा मैकोट डुमक कलगोठ सड़क निर्माण की मांग को लेकर डुमक के ग्रामीण एक अगस्त से गांव में क्रमिक अनशन पर बैठे थे। शासन-प्रशासन के स्तर पर मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन शुरू कर दिया था। इस मौके पर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप नेगी, प्रेम सिंह, संजय सिंह, दिनेश सिंह, कुलदीप भंडारी, अरविंद सनवाल, राहुल, विक्की, दिगंबर सिंह, पंकज सिंह आदि भी धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन


मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन

गैरसैंण। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट का आमरण अनशन दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान बिष्ट ने कहा कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को आमरण अनशन के समर्थन में निवर्तमान सभासद कुंवर रावत, जगदीश ढौंडियाल, मुकेश ढौडियाल, शिशुपाल, अनीता, सुषमा, हेमा, गीता और पुष्कर रावत सहित गैड़ गांव की महिलाओं ने धरना दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed