13 गढ़वाल यूनिट बेलगांव महाराष्ट्र में प्लाटून कमांडिंग ट्रेनिंग विंग में मुख्य प्रशिक्षक के पद पर तैनात ग्वाड़ डुंग्री निवासी सूबेदार देवेंद्र सिंह (46) का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। वे कुछ समय से बीमार थे। शुक्रवार को उनका शव उनके घर लाया गया। अलकनंदा नदी के किनारे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र प्रियांशु ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूर्व कनिष्क प्रमुख सुभाष रावत ने बताया कि उनके निधन से क्षेत्र में लोग गमगीन हैं। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवराज रौतेला, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, जिपंस विनोद नेगी, मुकेश नेगी, हरिकृष्ण भट्ट, भुवन नौटियाल, राजेंद्र सगोई, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, राइफलमैन दीपक सिंह, नारायण सिंह, राकेश सिंह और पुष्कर रावत आदि मौजूद थे। संवाद