{"_id":"570a83174f1c1b1c62c810cb","slug":"sub-inspector-of-death-from-heart-attack-itbp","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह (48 वर्ष) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनका शव रविवार को हेलीकाप्टर से जोशीमठ लाया गया। थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया। भूपेंद्र ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग) के सरणा गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
चमोली जनपद की चीन सीमा पर आईटीबीपी और सेना की तैनाती है। आईटीबीपी के उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह की सीमा पर स्थित लपथल चौकी में तैनाती थी। शनिवार रात को खाना खाने के बाद भूपेंद्र अपने बैरक में सो रहे थे, तभी देर रात करीब दो बजे अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
वहां तैनात अन्य जवान भूपेंद्र के कराहने की आवाज सुनने पर उनके बैरक में पहुंचे लेकिन तब तक भूपेंद्र दम तोड़ चुके थे। जवानों ने घटना की सूचना आईटीबीपी की प्रथम वाहिनी के मुख्य कार्यालय जोशीमठ को दी।
विज्ञापन
रविवार सुबह हेलीकॉप्टर की मदद से भूपेंद्र के शव को जोशीमठ लाया गया। थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है।