फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   study of rail line.

रेल लाइन को लेकर सामाजिक प्रभावों का अध्ययन होगा शुरू

Mon, 09 May 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग (चमोली)
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग (चमोली) Updated Mon, 09 May 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
study of rail line.
रेल लाइन - फोटो : file photo

 ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण से आसपास के समाज पर पड़ने वाले प्रभाव और भूमि अधिग्रहण को लेकर रेल विकास निगम, राजस्व और विश्व विद्यालय के अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। इसमें 17 मई से सामाजिक प्रभावों का अध्ययन शुरू करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


सोमवार को ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक के बाद उपजिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि रेल लाइन निर्माण के आसपास पोखरी के तीन और कर्णप्रयाग के दो गांव पड़ रहे हैं। इनमें बसे किसान, ग्रामीण सहित अन्य लोगों की आर्थिकी, कृषि, रोजगार सहित अन्य स्थितियों पर रेल लाइन का क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन


बताया कि पोखरी विकासखंड का गांव शिवाई रेल लाइन का अंतिम स्टेशन है। साथ ही रानौं और लंगाई से भी रेल लाइन गुजरेगी। यही नहीं कालेश्वर और भटनगर गांवों में रेल लाइन को लेकर सामाजिक प्रभाव की सर्वे की जानी है। इसके लिए प्रशासन ने संयुक्त बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम विवेक प्रकाश ने कहा कि सर्वे में ग्रामीणों से अनापत्ति, दावों का विवरण भी लिया जाना है। बैठक में पोखरी के एसडीएम केएन गोस्वामी, विश्वविद्यालय के डॉ. जेपी भट्ट, तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश ओलिया, पीएस नेगी, एसएस नेगी सहित रेल विकास निगम के डीजीएम और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed