फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Students were advised to stay away from drugs.

Chamoli News: छात्रों को नशे से दूर रहने की दी सीख

Mon, 21 Sep 2026 03:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 21 Sep 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
Students were advised to stay away from drugs.
सीईओ ने किया पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने चमोली जिले के विभिन्न ब्लॉकों में स्थित पांच राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सीईओ ने छात्रों से नशे से दूर रहने और शिक्षकों से समय का पालन करने को कहा।

सोमवार सुबह सीईओ सारस्वत ने कर्णप्रयाग विकासखंड के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सिमली, नारायणबगड़ विकासखंड के जीआईसी भगवती और थराली विकासखंड के जीआईसी कुलसारी का दौरा किया। उन्होंने राजकीय प्रावि भगवती और राजकीय प्रावि सिमली का भी निरीक्षण किया। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सिमली में उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वअनुशासन, समय पालन और स्वाध्याय को महत्व देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों से समय का पालन करने, शिक्षण कार्य में नवाचारों को अपनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सिमली के प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा और मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी सतीश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed