फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Students spread their talent on talent day

प्रतिभा दिवस पर छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा बिखेरी

Sat, 21 May 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Students spread their talent on talent day
चमोली के राइंका गौणा में प्रतिभा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते छात्र-छात्रा? - फोटो : GOPESHWAR
चमोली जनपद के सरकारी विद्यालयों में शनिवार को प्रतिभा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कई छात्रों ने बाल शोध परंपरागत फसल, गढ़वाली व्यंजन, औषधीय पौधों पर आलेख प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

निजमुला घाटी के राइंका गौणा में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में दिया, रविंद्र व रुचि, सब जूनियर वर्ग में सपना, दिव्यांशु व विपिन, सीनियर वर्ग में पवन, मनीष व दिगंबर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता में निराला सदन, प्रसाद सदन व पंत सदन, वाद-विवाद (पक्ष) में दिया, पवन व सपना तथा विपक्ष में प्रिया, सचिन व अमन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन

लोकनृत्य में दिया प्रथम, सपना द्वितीय व प्रिया तृतीय रही। काव्य पाठ जूनियर वर्ग में श्रेया, रविंद्र व सागर, सब जूनियर में प्रिया, दिया व रविंद्र तथा सीनियर वर्ग में उत्तरा, सुमन व सुनील क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह बिष्ट, गणेश टोलिया, मीना, आशु डिमरी, कुसुम पंवार, ममता, विक्रम, बलवंत, सपना बिष्ट, अनीता रावत, आशाराम, युनुस आदि मौजूद रहे। संचालन शिक्षक प्रभात रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed