फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Students are angry over the increase in B.Ed exam fees.

Chamoli News: बीएड का परीक्षा शुल्क बढ़ाने पर छात्र-छात्राओं में आक्रोश

Wed, 13 May 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 13 May 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Students are angry over the increase in B.Ed exam fees.
छात्र-छात्राओं ने श्रीदेव सुमन विवि कुलपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बीएड प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थियों ने परीक्षा शुल्क को पूर्व की भांति करने की मांग की है। प्रशिक्षणार्थियों ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति को इस संबंध में ज्ञापन भेजा है।

कॉलेज के छात्र-छात्राओं सपना राणा, रवींद्र, अमीषा, प्रिया, आयुष, महिमा, मोहित, ममता असवाल आदि का कहना है कि पिछले साल तक बीएड पाठ्यक्रम वार्षिक प्रणाली के तहत संचालित होता था। इसमें परीक्षा शुल्क 2760 रुपये निर्धारित था लेकिन वर्तमान सत्र से इसे सेमेस्टर प्रणाली में बदल दिया। प्रथम सेमेस्टर के लिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुल्क 2960 रुपये कर दिया है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में बीएड परीक्षा शुल्क 1700 है। श्रीदेव सुमन विवि के अन्य पाठ्यक्रम जैसे बीए, बीएससी, एमए व एमएससी में परीक्षा शुल्क 1100 रुपये है। उनका कहना है कि हमारा परीक्षा शुल्क न सिर्फ प्रवेश शुल्क के बराबर है बल्कि पूर्व निर्धारित शुल्क से भी अधिक है। शुल्क अधिक होने से कई छात्र-छात्राओं को दिक्कत उठानी पड़ रही हैं। कई ग्रामीण प्रवेश के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं हैं जिनके लिए अधिक शुल्क भरना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय से बीएड परीक्षा शुल्क को पूर्व की भांति रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed