फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Students and villagers put out forest fire

छात्रों और ग्रामीणों ने बुझाई जंगल की आग

Tue, 26 Apr 2022 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Students and villagers put out forest fire
पोखरी के नागनाथ रेंज के जंगलों में लगी आग को बुझाने में जुटे वन कर्मी। - फोटो : GOPESHWAR
दशोली विकासखंड के सेमडुंग्रा गांव के जंगल में लगी आग को स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने बुझा दिया। आग से कई हेक्टेयर जंगल और गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

सेमडुंग्रा गांव के जंगल में सोमवार रात को आग लग गई थी। सुबह तक आग गांव के नजदीक पहुंच गई। इसे देखते हुए ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। आग कन्या जूनियर हाईस्कूल सेमडुंग्रा तक पहुंचने लगी तो प्रधानाध्यापक सुदर्शन सिंह तोपाल के नेतृत्व में स्कूली बच्चे भी आग बुझाने में जुट गए। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह और सरपंच जय सिंह फरस्वाण ने बताया कि आग से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल गई है। उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया है। उधर, गौचर रेंज में धनपुर के जंगल की आग को नागनाथ रेंज में आने से पहले ही काबू कर लिया गया। वन दरोगा आनंद सिंह रावत के नेतृत्व में टीम ने पहले फायर लाइन काटी और उसके बाद हरी टहनियों से आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed