फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Students and parents sitting on a gradual dharna in Tehsil campus

तहसील परिसर में क्रमिक धरने पर बैठे छात्र और अभिभावक

Mon, 30 May 2022 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Students and parents sitting on a gradual dharna in Tehsil campus
जोशीमठ तहसील परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठे राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं। - फोटो : GOPESHWAR
राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय के बंद होने के आदेश के बाद सोमवार को यहां पढ़ने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों ने नगर में रैली निकालकर तहसील परिसर में क्रमिक धरना दिया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को बंद करने के आदेश को निरस्त करने की मांग उठाई। छात्रों व अभिभावकों ने कहा कि जब तक मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को विद्यालय के 54 छात्र-छात्राएं स्कूली ड्रेस में और उनके अभिभावक रैली निकालते हुए तहसील परिसर पहुंचे और प्रदर्शन किया। कुछ देर तक प्रदर्शन करने के बाद वह तहसील परिसर में ही क्रमिक धरने पर बैठ गए। नगर पालिका अध्यक्ष शेलेंद्र पंवार और ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने कहा कि छात्र हित में सरकार को यह फैसला वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में जिले के दूरस्थ गांव के गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ाई करते हैं स्कूल बंद होने के बाद सभी बच्चों का भविष्य प्रभावित हो जाएगा। कहा कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज हिंदी माध्यम से संचालित होता है। उन्होंने शीघ्र आवासीय विद्यालय को बंद करने के आदेश को वापस लेने की मांग उठाई। इस मौके पर हेमवती देवी, शशि, उर्मिला, गोविंदी देवी, गुड्डी, चंदा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed