{"_id":"855c4bee452c8eb2ebb29183071d24ae","slug":"strike-on-tahesil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों का तहसील पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों का तहसील पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Fri, 18 Dec 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की ओर से चरस के साथ पकड़े गए व्यापारी पर की गई कार्रवाई का व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध जताते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
व्यापारियों ने पुलिस पर व्यापारी के विरुद्ध साजिश रचने का आरोप लगाया। व्यापार संघ और टैक्सी यूनियन ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल का कहना है कि पुलिस की ओर से सुनील पाल को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
यदि प्रशासन ने 20 दिसंबर तक मामले में सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो मंडल 21 दिसंबर से बाजार बंद कर चक्काजाम कर आंदोलन शुरू कर देगा।
इस मौके पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी, महिधर पंत, देवराम पंत, गिरीश किमोठी और अनूप भंडारी आदि मौजूद थे।