फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Strategy started for non-military capital

गैरसैंण राजधानी के लिए रणनीति बननी शुरू

Sat, 15 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Strategy started for non-military capital
गैरसैंण के भराड़ीसैंण में तीन मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र को लेकर फिर से लोगों में स्थायी राजधानी की उम्मीद जग गई है। गैरसैंण राजधानी संघर्ष समिति स्थायी राजधानी के लिए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति में भी जुट गई है।
विज्ञापन

भराड़ीसैंण में पांच बार हो चुके सत्रों पर गौर करें तो जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने में भाजपा और कांग्रेस संवेदनशील नहीं रही। बारी-बारी से राज्य में शासन के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाईं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि गैरसैंण में होने वाला यह बजट सत्र सरकार के सामने कई कठिन चुनौतियों को लेकर आएगा। यदि सरकार जनता की भावनाओं पर खरा नहीं उतर पाती तो 2022 के विधानसभा चुनावों में भी इसका असर पड़ेगा। गैरसैंण राजधानी संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण बिष्ट व केंद्रीय अध्यक्ष चारु तिवारी का कहना है वे जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैंण को राजधानी बनाकर ही दम लेंगे। इस बार बजट सत्र के दौरान सरकार को उन 38 आंदोलनकारियों को भी जवाब देना होगा, जिन पर पिछले विधानसभा सत्र में राजधानी की मांग को लेकर आंदोलन के दौरान मुकदमे दर्ज हुए थे।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा की, बनाई नहीं
वर्ष 2017 में भाजपा ने सरकार बनाते ही गैरसैंण के विकास के लिए कई वायदे किए। यहां तक कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा भी कर दी थी, लेकिन उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दून का एससीईआरटी ऑफिस गैरसैंण होगा शिफ्ट
सूत्रों की माने तो उत्तराखंड का एससीईआरटी दफ्तर देहरादून से गैरसैंण लाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा विभाग से इसे मंजूरी भी मिल चुकी है। लेकिन गैरसैंण में सुविधाओं के अभाव के चलते मामला लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed