फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   stolen things recovered

कबाड़ी की दुकान से मिले चोरी किए जेवरात

Thu, 17 Dec 2015 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गौचर।
ब्यूरो/अमर उजाला, गौचर। Updated Thu, 17 Dec 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
राजस्व पुलिस गौचर मेले के दौरान वार्ड छह में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तारी और एक कबाड़ी की दुकान से चोरी किए गए कुछ जेवरात भी बरामद किए हैं। हालांकि आरोपी पहले से रही चोरी के आरोप में पौड़ी जेल में बंद थे।
विज्ञापन


गौचर मेले के दौरान 16 नवंबर को वार्ड छह में रहने वाले महेंद्र सिंह रावत के घर का ताला तोड़कर चोरों ने बक्से में रखे गहने चुरा लिए थे। इसकी रिपोर्ट महेंद्र सिंह ने राजस्व पुलिस में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


जांच कर रहे राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र ओलिया ने बताया कि जांच के दौरान 28 नवंबर को श्रीनगर में सीरियल चोरी की घटनाओं में पुलिस ने मोहम्मद रिजवान (26) पुत्र अब्दुल मनान और रईश (23) पुत्र अहमद हसन दोनों निवासी ग्राम सदोवैर थाना सिहारा बिजनौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राजस्व पुलिस की विवेचना में गौचर में हुई चोरी की वारदात में इन्हीं दो आरोपियों की संलिप्तता होने के अंदेशे के चलते राजस्व पुलिस ने जेल भेजे गए दोनों आरोपियों के मोबाइल रिकार्ड ट्रेस किए। इसमें घटना के रोज इनकी लोकेशन गौचर में ही मिली, जिसके आधार पर राजस्व पुलिस ने अभियुक्तों को रिमांड पर लिया।


 घटना की विवेचना कर रहे राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश ओलिया, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश बड़थ्वाल, मानवेंद्र बड़थ्वाल, देवेंद्र, कमल सिंह की टीम ने बताया कि अभियुक्तों की निशान देही पर खिर्सू-पौड़ी के ग्वाड़ तोक स्थित कबाड़ी की दुकान से चोरी हुए कुछ गहने मिले हैं। परिजनों ने इनकी पहचान की है। आरोपों की पुष्टि कर माल बरामदगी के बाद कि बृहस्पतिवार देर शाम दोनों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed