फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Statue of Kuber and Uddhav seated in Yoga Dhyana Badri temple

योग ध्यान बदरी मंदिर में विराजमान हुई कुबेर और उद्धव की मूर्ति

Sun, 21 Nov 2021 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Statue of Kuber and Uddhav seated in Yoga Dhyana Badri temple
बदरीनाथ धाम से आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी लेकर लौटते भक्तगण। - फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से बंद होने के बाद रविवार को कुबेर जी और उद्धव जी की उत्सव डोली को योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर लाया गया। बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पूजा-अर्चना कर कुबेर जी और उद्धव जी की मूर्ति को पांडुकेश्वर मंदिर में स्थापित किया। अब शीतकाल में छह माह तक भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना पांडुकेश्वर में होगी। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने बदरीनाथ भगवान के जयकारे लगाए। सोमवार को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गरुड़ जी को नृसिंह मंदिर जोशीमठ में विराजमान किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को देर शाम 6 बजकर 45 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पूर्व उद्धव जी और कुबेर जी को बदरीश पंचायत (बदरीनाथ गर्भगृह) से बाहर लाया गया, जिसके बाद दोनों देव डोलियों को बामणी गांव तक लाया गया। रविवार को सुबह पूजा-अर्चना के बाद सैकड़ों भक्तों के साथ रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, अपर धर्माधिकारी सत्यप्रसाद चमोला, अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह के नेतृत्व में आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, कुबेर जी और उद्धव जी की उत्सव डोली को योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर लाया गया। यहां भक्तों और तीर्थयात्रियों ने देव डोलियों के साथ ही बदरीनाथ के रावल का स्वागत किया। पांडुकेश्वर में पूजा-अर्चना के बाद कुबेर जी और उद्धव जी की मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया गया। इस मौके पर कृपाल सनवाल, रविंद्र भट्ट, स्वामी मुकुंदानंद, ग्राम प्रधान बबीता पंवार और किशोर पंवार सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed