{"_id":"614739be8ebc3e3ebf36b8ea","slug":"started-fast-unto-death-in-jail-for-gairsain-capital-gopeshwar-news-drn3908510189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण राजधानी के लिए जेल में ही शुरू किया आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण राजधानी के लिए जेल में ही शुरू किया आमरण अनशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य आंदोलनकारी प्रवीण कुमार सिंह ने गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग के लिए जिला करागार पुरसाड़ी में ही आमरण अनशन शुरू कर दिया है। प्रवीण ने कहा कि जब तक गैरसैंण स्थायी राजधानी नहीं बनती आमरण अनशन जारी रहेगा।
वर्ष 2018 में गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग के लिए कई लोगों ने गैरसैंण में आंदोलन किया था। इस दौरान सरकारी कार्य में विरोध पैदा करना, आपराधिक बल प्रयोग करना सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस ने 39 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तत्समय 38 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें पुरसाड़ी जेल भेज दिया था। हालांकि सभी लोगों की जमानत हो गई थी। मामले में गाजीपुर यूपी निवासी प्रवीण कुमार सिंह भी नामजद था। उसे पांच बार समन जारी हो चुके थे लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुए। छठा समन जारी होने पर बीते 14 सितंबर को उसने गैरसैंण कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे पुरसाड़ी कारागार भेज दिया गया। रविवार को प्रवीण ने कारागार में ही आमरण अनशन शुरू कर दिया है। वहीं जेलर प्रमोद पांडे ने बताया कि प्रवीण ने दोपहर में गैरसैंण राजधानी की मांग पर आमरण अनशन करने की लिखित सूचना दी है। इधर, संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम अभिनव शाह का कहना है कि मामले को दिखवाया जा रहा है।