फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Spokesperson Pradeep Chandra Nautiyal was given farewell

Chamoli News: प्रवक्ता प्रदीप चंद्र नौटियाल को दी विदाई

Sun, 31 May 2026 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 31 May 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
Spokesperson Pradeep Chandra Nautiyal was given farewell
फोटो
विज्ञापन

गौचर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली में प्रवक्ता प्रदीप चंद्र नौटियाल 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए। सेवानिवृत्ति पर उन्हें विदाई दी गई। संस्थान के सभागार में आयोजित समारोह में अधिकारियों, संकाय सदस्यों और प्रशिक्षुओं ने नौटियाल के अनुशासन, कार्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना की। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि एक शिक्षक अपने अनुभव से जीवनपर्यंत समाज को दिशा देता रहता है। संवाद


कुलपति ने किया उमुविवि केंद्र का निरीक्षण
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति नवीन चंद्र लोहानी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित अध्ययन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अध्ययन केंद्र पर संचालित व्यवस्थाओं, शैक्षणिक रिकॉर्ड, कार्मिकों की उपस्थिति, पुस्तक विवरण और भंडार पंजिका आदि का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की ओर से संचालित पाठ्यक्रम छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य में सहायक होगा। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह, क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आरसी भट्ट, सहायक निदेशक प्रियंका लोहनी, समन्वयक डॉ. एमएस कंडारी, डॉ. अखिलेश कुकरेती आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed