{"_id":"6702976aa22c103b620e5876","slug":"special-ticket-issued-on-vasudhara-and-special-ticket-on-badrinath-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-108502-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वसुधारा पर विशेष और बदरीनाथ पर विशेष टिकट किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वसुधारा पर विशेष और बदरीनाथ पर विशेष टिकट किया जारी
Sun, 06 Oct 2024 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 06 Oct 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर में पुराने डाक टिकटों को देखते स्कूली छात्र-छात्राएं। संवाद
फोटो
गोपेश्वर। डाक विभाग की ओर से आयोजित टिकट प्रदर्शनी के दूसरे दिन वसुधारा पर विशेष टिकट जारी किया गया। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम पर परमानेंट पिक्टोरियल कैंसिलेशन स्टैंप, प्राकृतिक व धार्मिक महत्वों के स्थलों पर आठ पिक्चर पोस्टकार्ड भी जारी किए गए।
चमोली मंडल (डाक विभाग) की ओर से पीजी कॉलेज गोपेश्वर में दो दिवसीय टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। गोपेश्वर नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी, लेखन, पेंटिंग व फिलेटली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। दूसरे दिन मुख्य अतिथि चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखंड परिमंडल देहरादून शशि शालिनी कुजूर ने सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रदर्शनी के समापन अवसर पर निदेशक डाक सेवाएं अनसूया प्रसाद चमोला, पोस्टमास्टर जनरल हरेंद्र सिंह नेगी, सहायक निदेशक जीएस राणा, डाक अधीक्षक टीएस गुसांई, बाल भवन के निदेशक विनोद रावत और विनय कुमार पंत आदि मौजूद रहे। संवाद