फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Soni Rana of Srinagar first in Golafank

गोलाफेंक में श्रीनगर की सोनी राणा प्रथम

Fri, 14 Feb 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Soni Rana of Srinagar first in Golafank
चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिलों के राजकीय पालिटेक्निक संस्थानों की तीन दिवसीय जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता ‘उमंग’ का शुभारंभ शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। पहले दिन गोलाफेंक प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सोनी राणा पालिटेक्निक श्रीनगर प्रथम, रश्मि नेगी पॉलीटेक्निक गौचर द्वितीय और हिमानी रौथाण पॉलीटेक्निक पौड़ी तृतीय रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट ने किया। प्रतियोगिता आयोजक संस्था गौचर पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने तीन दिनों के खेल कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। पॉलीटेक्निक श्रीनगर के प्रधानाचार्य एसए सिद्धिकी के पर्यवेक्षण और रवींद्र सेमवाल के संचालन में आयोजित प्रतियोगिता में 16 संस्थानों के 239 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मायाराम मौर्य, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, सभासद अनिल नेगी, मुकेश नेगी, अजय किशोर भंडारी, सुरेंद्र लाल, गजेंद्र नयाल, सुनील कुमार, कैलाश केडियाल, इलेक्ट्रॉनिक विभागाध्यक्ष देवेंद्र यादव और व्याख्याता शीतल वैरवांण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed