फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   snowfall on mountains

दो दिन बाद थमी बारिश, बर्फ से ढकी चोटियां

Tue, 03 Feb 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Tue, 03 Feb 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन

पहाड़ में सोमवार रात से शुरू हुई बारिश और बर्फबारी मंगलवार को थम गई, लेकिन ऊंची चोटियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम में सात फीट तो बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में दो-फीट बर्फ जम गई है। गंगोत्री-यमुनोत्री घाटी के ऊंचाई वाले गांव बर्फ से ढक गए हैं।

मंगलवार देर शाम तक यहां करीब एक फीट बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे पर सुक्की और यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी से आगे वाहनों की आवाजाही थम गई है। बदरीनाथ हाईवे रुद्रप्रयाग जिले के जावड़ी में मलबा आने से बाधित हो गया है।

बर्फ में जमीं निजमुला घाटी की पेयजल लाइनें
गोपेश्वर। जिले की ऊंची चोटियों के बर्फ से ढकने से निचले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में दो-दो फीट बर्फ जम गई है।
विज्ञापन


औली, गौरसौं बुग्याल, चोपता, कांचुलाखर्क, रुद्रनाथ, अनसूया मंदिर, मंडल, लाल माटी और नंदा घुंघटी की चोटियों पर भी जमकर बर्फबारी हुई। जोशीमठ के सुनील गांव में भी दो इंच तक बर्फ जम गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजमुला के पाणा, ईराणी, झींझी और पगना गांवों में भी करीब तीन इंच बर्फ जम गई है। इन गांवों में पेयजल लाइनें भी बर्फ में जम गई हैं, जिससे ग्रामीण अपने और अपने मवेशियों के लिए बर्फ को आग से पिघलाकर प्यास बुझा रहे हैं।

बर्फ से ढकी नंदी की प्रतिमा
केदारनाथ धाम में दो दिनाें से लगातार हो रही बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो गए हैं। हालांकि निम द्वारा बर्फबारी के बीच संपर्क मार्गों और हट्स से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है।

दो दिन से लगातार बर्फबारी के कारण चार फीट ताजा बर्फ जमने से धाम में लगभग सात फीट बर्फ जम गई है। केदारनाथ मंदिर परिसर में नंदी की प्रतिमा भी बर्फ में दब गई है।

केदारनाथ धाम में तैनात निम के रंजित नेगी ने बताया कि दो दिन से लगातार मौसम खराब होने से बर्फबारी जारी है, जिससे ठंड बढ़ गई है। धाम में मौसम काफी ठंडा हो गया है।

बारिश से मकान की छत क्षतिग्रस्त
क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार बारिश से सोमवार रात आठ बजे जौरासी गांव के राकेश लाल के दो कमरों के मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई।


इस दौरान राकेश, उसके दो बच्चे और पत्नी रसोई में खाना खा रहे थे, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं, पोखरी के मोहनखाल, नैल, नौली, कलसिर, डाडों, कुजणी, गोदली और थलगढ़ गांवों में करीब दो इंच बर्फ जम गई है। कड़ाके की ठंड पड़ने से ग्रामीण दिनभर घरों में दुबके रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed