{"_id":"66421fb18f23dff284008461","slug":"snowfall-in-hemkund-sahib-work-to-open-the-road-continues-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-106016-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, रास्ता खोलने का काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, रास्ता खोलने का काम जारी
Mon, 13 May 2024 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 13 May 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
आस्था पथ से सिर्फ डेढ़ किमी बर्फ हटाने का काम शेष
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। हेमकुंड साहिब में सोमवार सुबह मौसम बिगड़ा और हल्की बर्फबारी हुई। हालांकि दोपहर बाद यहां मौसम साफ हुआ जिसके बाद आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम फिर से शुरू कर दिया गया। अब यहां करीब डेढ़ किमी बर्फ हटाना ही शेष रह गया है।
पिछले दो दिनों से चमोली जिले में मौसम बार-बार बदल रहा है और बारिश हो रही है। सोमवार सुबह हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आस्था पथ से बर्फ हटाकर रास्ता बनाने का काम लगातार जारी है लेकिन बर्फबारी के कारण काम में बाधा पड़ रही है। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि मौसम साफ होने पर घोड़े-खच्चर वाले मार्ग पर सेना के जवान बर्फ हटाने में जुटे हैं। यहां करीब डेढ़ किमी बर्फ हटाना ही शेष रह गया है। जबकि सेवादार हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाने में जुटे हैं। बताया कि हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के समीप बर्फ हटाकर गेट को खोल दिया गया है।