फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Snowfall in Badri-Kedar and Hemkund Sahib

बदरी-केदार और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

Wed, 23 Feb 2022 09:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Badri-Kedar and Hemkund Sahib
चारों ओर से बर्फ के आगोश में बदरीनाथ धाम। - फोटो : GOPESHWAR
पिछले दो दिनों से चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है, जबकि मंगलवार को निचले क्षेत्रों में हुई बारिश से मौसम ठंडक भरा हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात से बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, गौरसों बुग्याल, औली, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी जारी है। बदरीनाथ धाम में करीब पांच फीट तक बर्फ जम गई है। साथ ही बदरीनाथ मंदिर परिसर भी बर्फ से ढक गया है और आस्था पथ पर बर्फ की मोटी चादर जम गई है। घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक भी भारी बर्फबारी हुई है। वहीं केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। जबकि निचले इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। केदारनाथ में पहले से 6 से 8 फीट तक बर्फ जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed