फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Silbatte stone struck on husband's head, death

पति के सिर पर मारा सिलबट्टे का पत्थर, मौत

Sat, 30 Jan 2021 07:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Silbatte stone struck on husband's head, death
आपसी झगड़े में पत्नी ने पति के सिर पर सिलबट्टे का पत्थर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक बिहार का रहने वाला था और क्षेत्र में मजदूरी करता था।
विज्ञापन

जोशीमठ के रविग्राम में किराए के मकान में पत्नी के साथ रह रहे रामू ऋषि पुत्र बलदेव (38) ग्राम-पलासी, जिला-अररिया, बिहार निवासी का शुक्रवार रात को पत्नी संगीता (35) के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने सिलबट्टे का पत्थर रामू के सिर पर मार दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर गया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 108 की मदद से रामू को सीएचसी जोशीमठ पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जोशीमठ थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि रामू और संगीता की शादी को तीन साल हो चुके हैं और उनके बच्चे नहीं हैं। आरोपी संगीता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने वारदात की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed