{"_id":"65157a56a00ea42a2e09c344","slug":"shri-badrish-samman-to-six-personalities-including-rawal-ishwar-prasad-namboodiri-gopeshwar-news-c-5-1-drn1019-254251-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी समेत छह विभूतियों को श्री बदरीश सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी समेत छह विभूतियों को श्री बदरीश सम्मान
Thu, 28 Sep 2023 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 28 Sep 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत हुआ दो दिवसीय श्री बदरीश पंचायत महोत्सव
सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक रोहित चौहान और पूनम सती के गीतों पर झूमे दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। नगर पंचायत बदरीनाथ के स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित दो दिवसीय श्री बदरीश पंचायत महोत्सव के अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के साथ छह विभूतियों को श्री बदरीश सम्मान से नवाजा गया। बदरीनाथ के निर्माणाधीन अराइवल प्लाजा परिसर में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक रोहित चौहान और गायिका पूनम सती के गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमे।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी और संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. दीपक सैनी ने किया। संध्या में लोकगायक रोहित चौहान व पूनम सती के चंदी बटण.., पंडों खेला फांसो.., बधाण की नंदा भगोती आदि गीतों की प्रस्तुति दी जिस पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। महोत्सव के अंतिम दिन नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बदरीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, खाकचौक के महंत बालक योगेश्वर दास, नक्षत्र वेद्यशाला देवप्रयाग के आचार्य भास्कर जोशी, पांडुकेश्वर के गोविंद सिंह पंवार और माणा गांव की पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष माहेश्वरी परमार को श्री बदरीश सम्मान से सम्मानित किया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि महोत्सव में आम लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों से बदरीनाथ धाम में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया।