फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Separate arrangement for certificate of original residence in hilly districts'

‘पर्वतीय जिलों में मूल निवास प्रमाणपत्र के लिए हो पृथक व्यवस्था’

Sat, 02 Jan 2021 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
'Separate arrangement for certificate of original residence in hilly districts'
उक्रांद की बैठक में मूल निवास, स्थायी राजधानी, बेरोजगारी और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा हुई। उक्रांद ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन के बजाय स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग उठाई। चमोली में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर सिंह फर्स्वाण ने कहा कि राज्य बनने के बाद से ही मूल निवास और स्थायी निवास का मुद्दा उठा, लेकिन उक्रांद के अलावा किसी भी दल और सरकार ने इस पर रुख साफ नहीं किया। पर्वतीय जिलों में मूल निवास प्रमाणपत्र की पृथक व्यवस्था करने की मांग भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग हुई थी, जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। बैठक में एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सौरभ सिंह रावत, महामंत्री हरीश रावत, स्वांरी देवी, अनूप अग्रवाल, बिंद्रा देवी, बेलमती, मुकेश कुमार, बच्चीराम उनियाल, महिपाल फर्स्वाण, गोविंद नेगी, भगत कुंवर, विक्रम सिंह, रमेश डिमरी और राजेंद्र लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed