फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   seminar on world labor day

विश्व मजदूर दिवस पर गोष्ठी

Sun, 01 May 2022 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
seminar on world labor day
मुख्यालय में सीटू की ओर से श्रमिकों की दशा व दिशा विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान सीटू से जुड़े विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने शहर में रैली निकालकर प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

रविवार को रामलीला मैदान में सीटू (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन) की ओर से परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीटू के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों श्रमिक विरोधी हैं। उत्तराखंड में भी संविदा, आउटसोर्स व ठेका प्रथा के माध्यम से कर्मचारियों के भविष्य को अंधेरे में डाला जा रहा है। कहा कि संविदा प्रथा को तत्काल बंद कर नियमित व स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जाए। भोजनमाता कामगार यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष रोशनी बिष्ट ने कहा कि श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के लिए हमें एकजुट होना होगा। इसके बाद रामलीला मैदान से रैली निकाली गई और केंद्र व प्रदेश सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। सीटू ने श्रमिक विरोधी कानून को वापस लेने, स्थायी रोजगार देने सहित कई समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान भोजनमाता, आंगनबाड़ी, डाक, पावर कॉरपोरेशन यूनियन से जुड़े कर्मचारी शामिल रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच के मंडल अध्यक्ष जसपाल रावत, टीपी पोखरियाल, नरेश नौडियाल, उर्मिला चमोली, पीबी नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘मजदूरों को सुलभ न्याय देना ही उद्देश्य’
विश्व मजदूर दिवस पर ग्वालदम, तलवाड़ी, कुलसारी व थराली में कार्यक्रम हुए। नगर पंचायत सभागार में जिला विधिक सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव सिंह ने कहा कि नालसा (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवा योजना के तहत निशुल्क न्याय प्रदान करती है। सभी को सुलभ न्याय मिलना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। समय-समय पर नालसा निशुल्क न्यायिक शिविरों का आयोजन करती है। जिसमें असंगठित क्षेत्र के गरीब मजदूरों को निशुल्क सेवा प्रदान की जाती है। साथ ही जागरूकता शिविरों के माध्यम से मजदूरों के अधिकारों के बारे में भी बताया जाता है। इस अवसर पर तहसीलदार प्रमोद नेगी, एडवोकेट हरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, जय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती, थानाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, जगमोहन सिंह और अधिशासी अधिकारी टंकार कौशल मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed