फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Selection trial for athletics, badminton and kabaddi on eight

एथलेटिक्स, बैडमिंटन और कबड्डी के लिए चयन ट्रायल आठ को

Sun, 06 Mar 2022 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
Selection trial for athletics, badminton and kabaddi on eight
अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स, बैडमिंटन और कबड्डी के लिए चयन ट्रायल आठ मार्च को होगा। स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में होने वाले इस ट्रायल में महिला व पुरुष वर्ग के जिला स्तरीय खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि खेल विभाग चमोली की ओर से प्रदेश के शासकीय अधिकारी और कर्मचारी खिलाड़ियों का चयन/ट्रायल किया जाना है। आठ मार्च सुबह दस बजे से स्टेडियम में ट्रायल शुरू होगा। इसमें पुलिस, सेना, परिषद, बोर्ड, पंचायत और निगमों को छोड़कर अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी का चयन एक ही खेल के लिए होगा। यदि कोई खिलाड़ी दूसरे खेल में विशिष्ट स्तर रखता है तो अधिकतम दो खेलों के लिए ही चयनित किया जाएगा। जिले में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी 12 मार्च को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और परेड ग्राउंड देहरादून में होने वाले राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल में शामिल होंगे। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड की प्रति, आरटीपीसीआर रिपोर्ट, वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र की प्रति, कार्मिक की आईडी, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और अपने कार्यालयाध्यक्ष का अनुमति प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed