{"_id":"617d48e39efb577208374da8","slug":"seize-the-rights-of-the-district-panchayat-president-till-the-investigation-is-done-gopeshwar-news-drn3948425165","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जांच होने तक जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकार हों सीज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जांच होने तक जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकार हों सीज’
विज्ञापन
गोपेश्वर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट।
- फोटो : GOPESHWAR
जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने हाल ही में जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी पर विवेकाधीन कोष, नंदा देवी राजजात और कोरोना काल में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए थे, जिसको लेकर चमोली में राजनीतिक गरमाई हुई है। अब बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने इन आरोपों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच होने तक जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकार सीज होने चाहिए।
यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री और पंचायती राजमंत्री से बात की है। यदि आरोप गलत हैं तो अध्यक्ष या कोई भी कांग्रेसी सदस्य अभी तक उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव क्यों नहीं लाए। कहा कि नंदादेवी राजजात कार्यों को लेकर कांग्रेस गलत बयान दे रही है। कोर्ट से अभी उनको क्लीन चिट नहीं मिली है बल्कि कोर्ट ने इस संबंध में सरकार से आख्या मांगी थी, जिसे जल्द भेज जाएगा। कहा कि इस मामले में टेंडर प्रक्रिया का उल्लंघन हुआ है। आचार संहिता लगने पर प्रशासन ने वित्तीय अनियमितता होने पर रोक लगा दी थी। कहा कि पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी के कार्यकाल के दौरान विधायक निधि से हुए कई कामों में 75 प्रतिशत भुगतान हुआ लेकिन यह काम अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। कई काम जमीन पर हुए ही नहीं। इन कामों के साथ ही पोखरी मिनी स्टेडियम, पोखरी पॉलीटेक्निक सहित कई काम हैं जिनकी जांच कराई जाएगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट भी उपस्थित रहे।
हरक सिंह का बयान सार्वजनिक नहीं व्यक्तिगत है
विधायक महेंद्र भट्ट ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के उस बयान पर भी टिप्पणी की जिसमें हरक सिंह रावत ने कहा था कि यह कार्यकाल निराशाजनक रहा। विधायक ने कहा कि मंत्री जी व्यक्तिगत विकास नहीं होने पर निराश हैं। भाजपा सरकार में मंत्रियों का व्यक्तिगत विकास नहीं होता बल्कि सार्वजनिक विकास होता है। इसलिए इसे विकास से नहीं जोड़ना चाहिए।