{"_id":"65a7c4a1885009451204a74a","slug":"second-phase-of-naini-devis-devra-yatra-begins-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1011-3220-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नैणी देवी की देवरा यात्रा का दूसरा चरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नैणी देवी की देवरा यात्रा का दूसरा चरण शुरू
Wed, 17 Jan 2024 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 17 Jan 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
नैणी देवी की देवरा यात्रा कण्डारा गांव से विदा होते हुए जस्यारा गांव के प्रवास की तैयारी में। स
नारायणबगड़। उत्तरी कड़ाकोट पट्टी के कोट-भटियाणा-भुलक्वाणी की आराध्या नैणी देवी की देवरा यात्रा का अब दूसरा चरण शुरू हो गया है। दूसरे चरण के तहत देवरा यात्रा दोबारा कपीरी पट्टी के गांवों के भ्रमण पर आ गईं और बुधवार को डोली जस्यारा गांव पहुंची।
इसे पूर्व मंगलवार को खत्याड़ी गांव में ध्याणियों की कुशलक्षेम लेने के बाद नैणी देवी की देवरा यात्रा कंडारा गांव पहुंची थी। यहां नैणी देवी ने अपनी बहन कंडारा की नैणी देवी से भेंट की। दोनों बहनों का मिलन देख भक्तों ने अक्षत और पुष्प बरसाए। बुधवार को नैणी देवी के ब्रह्मगुरु आचार्य विशंभर सती ने नैणी देवी की पूजा के बाद जागर गीत गाए। इसके बाद ध्याणियों और ग्रामीणों ने नैणी देवी की पूजा कर भेंट चढ़ाई। नैणी देवी ने गांव का भ्रमण कर भक्तों को खुशहाली का आशीर्वाद दिया। इसके बाद यात्रा को विदा किया गया और यात्रा छांतेश्वर महादेव से भेंट करने छांती की चोटी पर पहुंची। यहां आचार्य विशंभर सती ने हवन किया। इसके बाद यात्रा रात्रि विश्राम के लिए जस्यारा गांव पहुंची। देवरा यात्रा के अध्यक्ष दिवाकर डिमरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को देवरा यात्रा कनखुल मल्ला गांव के प्रवास पर पहुंचेगी।