{"_id":"677296890d8fdb22d9067518","slug":"search-for-land-for-cold-storage-in-neeti-malari-area-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-109975-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नीती मलारी क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज के लिए करें जमीन की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नीती मलारी क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज के लिए करें जमीन की तलाश
Mon, 30 Dec 2024 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 30 Dec 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम संदीप तिवारी। संवाद
फोटो
बैठक में डीएम ने दिए निर्देश, योजनाओं की जानकारी न होने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सेब उत्पादित क्षेत्र नीती मलारी व बड़गांव के मध्य कोल्ड स्टोरेज के लिए भूमि चयनित करने और मत्स्य विभाग को ट्राउट क्लस्टर विकसित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सहायक निबंधक सहकारिता को योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताई और आगामी बैठक में पूरी तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रीप, डेयरी विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। डीएम ने कृषि अधिकारी को हाइड्रोपोनिक्स पद्धति पर काम करने व इसकी तकनीकी का प्रशिक्षण देने, कोठियालसैंण में उद्यान विभाग की खाली जमीन पर चारापत्ती के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में काम करने, पशुपालन अधिकारी को जिलासू में हैचरी विकसित करने, थराली में विकसित गोट वैली का टीम के साथ निरीक्षण के बाद कार्यों का प्रजेंटेशन से जानकारी देने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ नंदन कुमार, अपर परियोजना निदेशक केके पंत, कृषि अधिकारी जयप्रकाश तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।