{"_id":"6a81b03bf375c562510a855b","slug":"search-continues-for-the-missing-soldier-in-tamak-nala-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-120323-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: तमक नाले में लापता जवान की खोज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: तमक नाले में लापता जवान की खोज जारी
Sun, 16 Aug 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ज्योतिर्मठ। तमक नाले में बीते 10 अगस्त को आई आपदा में लापता हुए बीआरओ जवान की तलाश में रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। सर्च टीमें मलबे, पानी व अन्य संभावित जगह पर तलाश में जुटी हैं लेकिन लापता जवान का कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
बीते सोमवार को तमक नाला अचानक उफान पर आ गया था। वहां काम कर रहे बीआरओ में तैनात चालक पंज रुधोला नाले की चपेट में आकर लापता हो गया था। सोमवार से ही लापता कर्मी की तलाश की जा रही है। दो एक्सकेवेटर मशीनें, सेना के जवान, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें व दो रेस्क्यू डॉग संभावित जगह पर तलाश कर रहे हैं। मशीन से बोल्डर हटाए जा रहे हैं। ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि रेस्क्यू टीमें एक-एक स्थान पर बारीकी से तलाश कर ही हैं। संवाद