{"_id":"678d3d43b3126f9bd8050182","slug":"satsang-bhawan-will-be-constructed-in-new-dimmer-bhoomi-pujan-was-done-karnpryag-news-c-5-1-drn1031-598421-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: न्यू डिम्मर में बनेगा सत्संग भवन, हुआ भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: न्यू डिम्मर में बनेगा सत्संग भवन, हुआ भूमिपूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iअधिवेशन में गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा को लेकर हुई चर्चा
I
Iसिमली के पास न्यू डिम्मर बगड़ में श्री बद्रीश डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत का सत्संग भवन बनेगा। रविवार को पंचायत के वार्षिक अधिवेशन के दौरान विधायक अनिल नौटियाल और पंचायत के पदाधिकारियों ने इसके लिए भूमिपूजन किया। इसका निर्माण पंचायत करेगी। वहीं अधिवेशन में बसंत पंचमी के दिन बदरीनाथ धाम के कपाटोद्घाटन की प्रक्रिया और पांडुकेश्वर से टिहरी जाने वाले गाड़ू घड़ा यात्रा को लेकर भी विचार विमर्श हुआ।I
Iविधायक अनिल नौटियाल ने सत्संग भवन के निर्माण के लिए तथा संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। हर्षवर्धन डिमरी के संचालन में आयोजित अधिवेशन में केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, डिम्मर उमट्टा पंचायत के सरपंच विजय राम डिमरी, केंद्रीय पंचायत के उपाध्यक्ष भाष्कर डिमरी, रामलीला मंडली के अध्यक्ष अशोक डिमरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भगवती प्रसाद डिमरी, टीका प्रसाद, शैलेंद्र प्रसाद, कमलेश डिमरी, महेश चंद्र डिमरी, मदन डिमरी, प्रणवेंद्र प्रसाद, शिव प्रसाद, सुमन डिमरी, संजय डिमरी, मुकेश डिमरी सहित डिम्मर, उमट्टा, रवि ग्राम, पाखी,नौली, नाकोट, राड़खी, मज्याड़ी, जयकंडी, उत्तरों, गोपथला, आदि गांवों के लोग शामिल थे।I
I
I
Iकलाकारों और छात्रों को किया सम्मानितI
Iअधिवेशन में रामलीला मंडली डिम्मर की ओर से दिल्ली के मेघदूत थिएटर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में अंगद-रावण संवाद की प्रस्तुति देने वाले कलाकार सुशील खंडूड़ी, पुनीत डिमरी और अमित खंडूड़ी को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर के मेधावी छात्र हिमांशु जोशी, गौरव जोशी, आयुष पुरोहित, सुदैव उनियाल, अंशु सती, समीर मिश्रा को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के अध्यापक डाॅ. रमेश कुमार पोखरियाल को बेहतर शैक्षणिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जबकि पत्रकारिता के क्षेत्र में जीपी डिमरी और पीसी डिमरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रभुकांत डिमरी ने रामचरित मानस की चौपाइयों से माघ माह का वर्णन कर सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।I