Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sat on indefinite strike with disaster affected families for compensation

Chamoli News: मुआवजे के लिए आपदा प्रभावित परिवार के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

Thu, 07 May 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 07 May 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Sat on indefinite strike with disaster affected families for compensation
कर्णप्रयाग में मंडी परिसर में धरने पर बैठे आपदा प्रभावित। संवाद
फोटो
विज्ञापन

दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो पाया ट्रीटमेंट कार्य, मशीनें खड़ी रहीं
कहा, सरकार करोड़ों की लागत से ट्रीटमेंट कर रही है मगर मुआवजा नहीं दे रही
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। बहुगुणानगर और सुभाषनगर के आपदा प्रभावितों ने मुआवजे की मांग के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रभावित परिवारों के साथ मंडी परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। प्रभावितों ने कहा कि पहले सरकार उन्हें मुआवजा दें उसके बाद ट्रीटमेंट कार्य शुरू करें। प्रभावितों के आंदोलन के कारण ट्रीटमेंट के लिए आई मशीन दूसरे दिन भी काम नहीं कर पाई।
नगर के आपदा प्रभावित बहुगुणानगर में सिंचाई विभाग की ओर से करीब 50 करोड़ की लागत से ट्रीटमेंट का कार्य किया जाना है जिसके लिए बीते बुधवार को ड्रिलिंग मशीन मंडी परिसर में पहुंची थी। मगर प्रभावितों के विरोध के बाद मशीन काम नहीं कर पाई। बृहस्पतिवार को प्रभावित परिवारों ने मंडी परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रभावित हरिराम ने कहा कि चार साल से लगातार संघर्ष करने के बाद कुछ हाथ नहीं लग पा रहा है। लोग क्षतिग्रस्त मकानों में रह रहे हैं। सरकार करोड़ों की लागत से ट्रीटमेंट कर रही है लेकिन प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के लिए कोई रुचि नहीं दिखा रही है। ऐसे में बारिश के मौसम में फिर से बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। वार्ड सभासद कमला रतूड़ी का कहना है कि ट्रीटमेंट का कोई विरोध नहीं है लेकिन सरकार पहले प्रभावितों को मुआवजा तो दे। उसके बाद अपना काम शुरू कर दे। इस मौके पर सभासद रीना रावत, पुष्कर रावत, संजय नौटियाल, मनवर रतूड़ी, सुधीर नेगी, सवीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोटट्रीटमेंट के लिए पाइलिंग मशीन परिसर में खड़ी है जबकि दूसरी पोकलेन मशीन हाईवे किनारे खड़ी है। मशीनों के काम न करने से ठेकेदार को नुकसान उठाना पड़ रहा है। - शुभम डोभाल सहायक अभियंता सिंचाई विभाग कर्णप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed