फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sarpanches staged a sit-in to strengthen the forest panchayats

वन पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए सरपंचों ने दिया धरना

Sat, 18 Dec 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Sarpanches staged a sit-in to strengthen the forest panchayats
चमोली जिले की वन पंचायतों के सरपंचों ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने वन पंचायतों को मजबूत करने के लिए विभिन्न मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में सरपंचों ने प्रदेश की सभी वन पंचायतों में एक साथ गुप्त मतदान कराने, पंचायती वनों का क्षेत्रफल आबादी के हिसाब से निर्धारित करने, वन पंचायतों के लिए नियमित बजट उपलब्ध कराने, सरपंचों को सम्मानजनक मानदेय देने, लीसा रॉयल्टी का पैसा वन पंचायतों को देने आदि की मांग की। उन्होंने वन पंचायतों को वनाधिकारी कानून 2006 के दायरे में लाने और ग्राम स्तरीय वन अधिकार समितियों को सक्रिय करने की मांग की। धरना देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद प्रसाद तिवाड़ी, सचिव बीरेंद्र गरोडिया, वनाधिकार समिति चमोली के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, संग्राम सिंह, हीरा सिंह, विनोद सिंह, सुनील सिंह, मनीषा देवी, शांति देवी, राजेंद्र बिष्ट, दर्शन सिंह, भवानी देवी सहित अन्य वन पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed