{"_id":"67c97fa3e24104dd5d027996","slug":"sanjay-pundir-became-the-president-of-maithan-business-association-karnpryag-news-c-48-kpg1001-113028-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: माईथान व्यापार संघ के संजय पुंडीर बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: माईथान व्यापार संघ के संजय पुंडीर बने अध्यक्ष
Thu, 06 Mar 2025 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 06 Mar 2025 04:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो
निर्विरोध हुआ चुनाव, राम सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष और दीपक बने महामंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। माईथान व्यापार संघ के चुनाव में सर्वसम्मति से संजय पुंडीर को व्यापार संघ अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान व्यापारियों के हित में काम करने का निर्णय लिया गया। चुनावों में सभी प्रतिनिधियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
चुनाव अधिकारी दान सिंह रावत की मौजूदगी में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से संजय पुंडीर को अध्यक्ष चुना जिसके बाद राम सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, गौतम बिष्ट कोषाध्यक्ष, दीपक बिष्ट महामंत्री, रघुवीर नेगी सचिव, गजेंद्र सिंह रावत सह सचिव, राकेश रावत मीडिया प्रभारी, संदीप रावत सह प्रभारी का निर्विरोध चयन किया गया। प्रधान संघ के अध्यक्ष पान सिंह नेगी और हरिगोविंद जोशी ने कहा कि माईथान के व्यापारियों ने एकता का परिचय देकर निर्विरोध निर्वाचन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय पुंडीर ने कहा कि व्यापारी और व्यापार हित में काम किया जाएगा। कहा कि रविवार को बाजार बंद रहने का प्रावधान पूर्व में किया गया था उस पर भी मंथन किया जाएगा। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों, ममंद, युमंद और क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर माईथान व्यापार मंडल को और सशक्त बनाया जाएगा। इस दौरान चुनाव अधिकारी दान सिंह रावत, वीरेंद्र रावत, कैलाश उप्रेती, डाॅ. केएस नेगी, बलदेव नेगी, बचन बिष्ट और लक्ष्मण नेगी आदि मौजूद रहे।