फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Safai Karamcharis on strike, heaps of garbage in the city

सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, नगर में लगे कूड़े के ढेर

Mon, 26 Jul 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Safai Karamcharis on strike, heaps of garbage in the city
कर्णप्रयाग में बस स्टेशन पर जेसीबी से कूड़ा उठाते नगर पालिका के कर्मचारी। - फोटो : KARNPRYAG
सफाई कर्मियों के सात दिन से चल रहे कार्यबहिष्कार के चलते नगर की सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। नगर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने सहित 11 सूत्री मांग को लेकर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को भी सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

मांग के समर्थन में सफाई कर्मचारी नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे रहे। कहा कि मांगों पर कार्रवाई न होने तक कार्यबहिष्कार चलता रहेगा। पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। धरने पर शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार डब्बू, सुशील कुमार, बबलू, मुकेश सोमवंशी, सुरेश कुमार, सावित्री, सविता, सुमित्रा, हरीशा, दीपा, रूपा बैठी रही।
विज्ञापन

कांग्रेस ने दिया सफाई कर्मचारियों को समर्थन
कर्णप्रयाग/गैरसैंण/गोपेश्वर/थराली। 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ को ब्लॉक/नगर कांग्रेस कमेटी ने समर्थन दिया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, राजेंद्र सगोई, भुवन नौटियाल, सुरेश बिष्ट, बीरेंद्र मिंगवाल, देवराज रावत, संजय रावत आदि मौजूद थे। वहीं गैरसैंण में भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। नगर में कूड़े के ढेर लगने से संक्रमण की संभावना बढ़ गई है। गैरसैंण में धरने पर सुदेश कुमार, गौतम, जौनी, राहुल, सुनील, पप्पू, लोकेंद्र, रोहित, दिनेश, पवन और अमित कुमार आदि बैठे रहे। वहीं थराली में भी कूड़े के ढेर लगे हैं। व्यापारी प्रेमबल्लभ, रमेश चंद्र, जितेंद्र सिंह, राजेश्वरी देवी, शंभू प्रसाद, हरिबल्लभ, लक्ष्मण सिंह, मनोज देवराड़ी ने कहा कि जब व्यापारी नगर टैक्स दे रहा है तो सफाई करना नगर पंचायत का दायित्व है। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती ने कहा कि हड़ताल से जो समस्या खड़ी हुई है उसका हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने लगाई आग, पालिका के कर्मचारियों ने उठाया कूड़ा
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। हड़ताल के चलते पूरा गोपेश्वर बाजार कूड़े से पट गया है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से उठती बदबू और मच्छरों से परेशान लोगों ने अब कूड़े पर आग लगानी शुरू कर दी है। रविवार शाम को कई जगह पर लोगों ने कूड़ा जला दिया। गोपेश्वर के बस स्टेशन के पास, मंदिर मार्ग, पालिका के पार्किंग स्थल, रामलीला मैदान के सामने, बैतरणी मार्ग सहित तमाम जगह पर कूड़ा सड़क पर फैला हुआ है। वहीं पीपलकोटी, नंदप्रयाग, पोखरी, जोशीमठ सहित अन्य जगरीय क्षेत्रों में भी गंदगी फैली हुई है। वहीं कर्णप्रयाग में सोमवार शाम को नगर पालिका के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से बस स्टेशन पर जमा हुए कूड़े को उठाया, जिससे लोगों को गंदगी से राहत मिली।

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
श्रीनगर। पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। 11 सूत्री मांगों के लिए पालिका परिसर में धरने पर बैठे पर्यावरण मित्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि उन्हें जो मानदेय दिया जाता है उससे मात्र एक व्यक्ति का भरण पोषण भी नहीं हो सकता है, जिस कारण हर माह उनके परिवार के सामने आर्थिक समस्या पैदा हो जाती है। उन्होंने सरकार से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed