फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   rock hollowed out by mining

खनन से खोखली हो गई चट्टान

Sat, 23 Apr 2022 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
rock hollowed out by mining
चमोली- मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर गंगोलगांव के समीप चट्टानी भाग की तलहटी में खुलेआम खनन किया जा रहा है, जिससे हाईवे की सुरक्षा में यह बड़ी चूक है। चारधाम यात्रा के दौरान इसी मार्ग से केदारनाथ के दर्शन कर बदरीनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के वाहनों की आवाजाही होती है। जबकि दिनभर लोकल वाहनों की आवाजाही भी होती रहती है, लेकिन हाईवे की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। एनएच के अधिकारियों की भी मार्ग पर लगातार आवाजाही बनी रहती है, लेकिन इस ओर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

गंगोलगांव के समीप चट्टानी भाग पर लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा पत्थरों का खनन कार्य बदस्तूर जारी है। क्षेत्र में अन्य जगहों पर भी खनन किया जा रहा है। अब चट्टान पूरी तरह से खोखली हो गई है। बरसात में यहां हाईवे के बाधित होने की दिक्कतें आ सकती हैं। लोनिवि (एनएच) के ईई बलराम मिश्रा का कहना है कि खनन कार्य से हाईवे असुरक्षित हो गया है, एक दो बार खनन रुकवाया भी गया। लेकिन अभी भी खनन कार्य जारी है, इस संबंध में चमोली जिला प्रशासन को पत्र भेजकर शीघ्र संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed