{"_id":"6395fb0d8c5514207751352f","slug":"rock-cutting-work-started-on-badrinath-highway-bajpur-gopeshwar-news-drn430651963","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे बाजपुर में चट्टान कटिंग का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे बाजपुर में चट्टान कटिंग का काम शुरू
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर चट्टान की कटिंग में जुटी एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीन।
- फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य जोर-शोर से चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास (एनएचआईडीसीएल) की ओर से गौचर से हेलंग तक हाईवे के चौड़ीकरण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं बाजपुर में दो वर्षों से कटान के लिए अधूरी छोड़ी गई चट्टान के कटिंग का काम भी शुरू हो गया है।
वर्ष 2018 से बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना का काम शुरू हुआ था। गौचर से हेलंग तक एनएचआईडीसीएल और हेलंग से बदरीनाथ धाम तक बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की ओर से हाईवे चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। पुरसाड़ी में गत वर्ष बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त 40 मीटर दीवार का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। यहां एनएचआईडीसीएल की ओर से डंपिंग जोन चिह्निकरण का कार्य किया जा रहा है इसके बाद ही यहां निर्माण कार्य शुरू होगा। बाजपुर में हाईवे बेहद संकरा होने और तोखा मोड़ होने के कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आती थीं। अब कार्यदायी संस्था की ओर से यहां चट्टान कटिंग का काम शुरू कर दिया गया है।
एनएचआईडीसीएल के उपमहाप्रबंधक आरके श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे को चाक-चौबंद कर लिया जाएगा। बाजपुर में हाईवे चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। हाईवे के अधिकांश हिस्सों में ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत चौड़ीकरण कार्य पूरा हो गया है।