फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Roads closed, vegetables rotting in the fields

सड़कें बंद, खेतों में सड़ रहीं सब्जियां

Sat, 03 Jul 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Roads closed, vegetables rotting in the fields
चमोली जनपद में अब भी 13 सड़कें बंद हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी की अच्छी पैदावार हुई है, लेकिन सड़कें बंद होने से ग्रामीण सब्जियों को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ऐसे में सब्जियां खेतों में ही सड़ रही हैं।
विज्ञापन

थराली क्षेत्र में नलगांव-भटियाणा सड़क 10 जून से क्षतिग्रस्त है। नंदप्रयाग-घाट-सुतोल-कनोल, बुंगीधार-मैहलचौंरी-बछुवावाण, कनकचौंरी-रौता, जिलासू-सरणा, पीपलकोटी-सल्ला रैतोली, सैंजी लग्गा मैकोट-बैमरू, निजमूला-गौणा-पाणा-ईराणी, मींग गदेरा-डागतोली, कुरूड़-माणखी, थराली-पैनगढ़, मींग गदेरा-बैनोली और गुड़म सड़क भी बंद है। इस वजह से ग्रामीणों मीलों दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ईराणी गांव के ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी का कहना है कि सब्जियां खेतों में ही सड़ रही हैं। ग्रामीण पीठ पर लादकर सब्जियों को बाजार तक पहुंचाते भी हैं तो उन्हें मेहनत के हिसाब से कीमत नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वीरान पड़ा है विपणन केंद्र
निजमूला घाटी में नकदी फसलों के भंडारण के लिए न्याय पंचायत स्तर पर निर्मित विपणन केंद्र वीरान पड़ा हुआ है। निजमूला घाटी में आलू की अच्छी पैदावार होती है। उत्तराखंड के साथ ही दिल्ली की मंडी तक निजमूला घाटी का आलू पहुंचता है। अब खेतों में आलू की फसल भी तैयार होने वाली है। यदि निजमूला-पाणा-ईराणी सड़क बंद रही तो ग्रामीणों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed