{"_id":"7a8e8b75ff364af048780632615fcc26","slug":"road-will-make-properly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे के अनुरूप ही होगी सड़क कटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे के अनुरूप ही होगी सड़क कटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन डिम्मर-सुमल्टा-बणेसाली-डुंग्राखाल मोटर मार्ग निर्माण में तेजी लाने की मांग को लेकर लोनिवि के अधिकारियों की ग्रामीणों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तय सर्वे के अनुरूप सड़क कटिंग और क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं का पुनर्निर्माण करने की मांग की। अधिकारियों ने सड़क को तय सर्वे के अनुरूप काटने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा यदि सड़क का निर्माण तय समय पर पूरा नहीं किया जाता तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
निर्माणाधीन सड़क के पिलोली बैंड पर आयोजित बैठक में केलापानी, बणसोली, कुंडडुग्रा, सुमल्टा, डिम्मर आदि गांवों के ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि आठ माह से शुरू हुए कार्य में सड़क तय सर्वे के अनुरूप नहीं कट रही है।
विज्ञापन
कछुवा गति से हो रहे काम के चलते सड़क का निर्माण तय समय होता नहीं दिख रहा। सड़क निर्माण के चलते बणसोली गांव के कुछ परिवारों की पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी मरम्मत जल्द की जाए।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीआर टम्टा ने पेयजल लाइन की मरम्मत करने तक संबंधित ठेकेदार को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कुनेथ की ग्राम प्रधान रीना देवी, सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर सिंह रावत, बलवंत सिंह, राजेंद्र प्रसाद, शंभू प्रसाद, गोकुल प्रसाद, अशोक खंडूड़ी, आनंद सिंह, धन सिंह और दिनेश लाल आदि मौजूद थे।