फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Road will be jammed on 21st if Vikas death is not revealed

विकास की मौत का खुलासा न होने पर 21 को सड़क करेंगे जाम

Wed, 18 Nov 2020 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Road will be jammed on 21st if Vikas death is not revealed
पपड़ियाणा के विकास पुत्र हरेंद्र सिंह की मौत के मामले का खुलासा जल्द न होने पर ग्रामीणों ने 21 नवंबर को सड़क जाम करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम और एसपी को ज्ञापन दिया। कहा कि घटना को एक महीना होने वाला है, लेकिन पुलिस अभी तक मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि 20 नवंबर तक यदि गोपेश्वर पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ती और मामले का खुलासा नहीं करती तो 21 नवंबर को गोपेश्वर में सड़क जाम कर देंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास की हत्या कर शव 24 अक्तूबर को सगर-ग्वाड़ के पास वीरगंगा में फेंक दिया गया था। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज है, लेकिन पुलिस गंभीरता से जांच करने के बजाय मामले को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है। ज्ञापन में दीपक सिंह, कुसुम लता, पुष्पा देवी, निवेदिता, रोशनी देवी, वीरा देवी, रंजना देवी, विनीता, अंजू देवी, आशा, दर्शनी देवी, हरीश नेगी, सत्यप्रसाद, कुंवर सिंह, हरेंद्र सिंह, गौरव, कमलसिंह, राजेंद्र सिंह, दुर्गी देवी, सुलोचना देवी सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed