फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Road sinking due to erosion of Pindar river near Jakhed

Chamoli News: जखेड़ के पास पिंडर नदी के कटाव से धंस रही सड़क

Fri, 13 Jan 2023 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Road sinking due to erosion of Pindar river near Jakhed
कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर जखेड़ के हो रहा भूधंसाव, वहा पेड़ हुए तिरछे। - फोटो : KARNPRYAG
कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर जखेड़ के पास एक साल से पिंडर नदी के कटाव से सड़क धंस रही है। भू-धंसाव से सड़क ऊबड़-खाबड़ हो गई। ऐसे में यहां ट्रकों और दुपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में खतरा बना है। यहां वाहन चलाने में जरा सी चूक होने पर हादसे की आशंका बनी है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता गोपी डिमरी, बीरेंद्र कुमार, अशोक डिमरी और प्रदीप सिंह आदि ने कहा कि कर्णप्रयाग से सिमली की ओर करीब दो किलोमीटर आगे जखेड़ में पिंडर नदी के कटाव से लगातार सड़क धंस रही है। कई बार तहसील दिवस में यह मुद्दा उठाया गया और सड़क ठीक करने की मांग उठाई गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। कहा कि जखेड़ में इसी सड़क पर पहले भी भू-धंसाव हुआ था। तब उसे पिंडर नदी से सीमेंट की सुरक्षा दीवार बनाकर रोक दिया गया लेकिन वर्तमान में उसी के बगल में करीब 40 मीटर सड़क लगातार धंस रही है। उन्होंने जल्द पिंडर नदी के किनारे से सीमेंट की सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। वहीं, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द सड़क ठीक करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed