फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Road not built, have to walk six kilometers

Chamoli News: नहीं बनी सड़क, छह किमी चलना पड़ रहा पैदल

Tue, 13 Feb 2024 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 13 Feb 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
Road not built, have to walk six kilometers
फोटो
विज्ञापन

गणाई, कोट, दाणमी और नौली ग्वाड़ गांव ग्रामीणों ने पातालगंगा-मोल्टा सड़क निर्माण की उठाई मांग



संवाद न्यूज एजेंसी-



गोपेश्वर। पातालगंगा-गणाई-मोल्टा सड़क का निर्माण न होने से चार गांवों के ग्रामीणों को करीब छह किमी पैदल चलना पड़ता है। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहा यदि शीघ्र सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।



जोशीमठ ब्लॉक के पातालगंगा क्षेत्र से लगे गणाई, कोट, दाणमी और नौली ग्वाड़ गांव के करीब 300 परिवार सड़क न होने से गंतव्य तक जाने के लिए करीब छह किलोमीटर की पैदल दूरी तय करते हैं। जिला पंचायत सदस्य सूरज सैलानी, ग्राम प्रधान गणाई कांता देवी, ममंदल अध्यक्ष विमला देवी, रजनी, रेखा, मनोरमा और पूर्व प्रधान बनवारी लाल ने कहा कि वर्ष 2020 में शासन से पातालगंगा-गणाई-मोल्टा (7 किमी) सड़क को राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृति मिली थी। 23 दिसंबर वर्ष 2022 में सड़क की वन भूमि हस्तांतरण की सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। गत वर्ष दिसंबर माह में भू-वैज्ञानिकों ने क्षेत्र का सर्वेक्षण किया और भूस्खलन क्षेत्र को देखते हुए सड़क के एलाइनमेंट (समरेखण) को बदलने का सुझाव दिया लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन


इंसेट



सड़क के लिए क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण



पोखरी/चमोली। नौली-धोतीधार मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर चंद्रशिला पट्टी के ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने ग्रामीणों, लोनिवि व वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। लोनिवि के ईई संजय प्रसाद सिन्हा ने कहा कि करीब 10 किमी सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, पार्टी जखमाला के प्रधान प्रेम सिंह नेगी, रडुवा के प्रधान प्रदीप बर्त्वाल, इंद्रेश सिंह राणा, प्रधान देवेंद्र लाल, मधुसूदन किमोठी, संतू रावत, विक्रम सिंह बासकंडी आदि मौजूद रहे। वहीं अपर चमोली-खैनुरी मार्ग के सुधारीकरण की मांग को लेकर 40 दिनों से चल रहा खैनुरी गांव के ग्रामीणों का क्रमिक धरना मंगलवार को भी जारी रहा। इस मौके पर लाल सिंह नेगी, महेंद्र चौहान, वीरेंद्र सिंह, आशीष, पंकज, खीम सिंह, गोविंद, दुलप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों के सुधारीकरण की मांग
थराली/कर्णप्रयाग। नंदादेवी राजजात मार्ग थराली से वाण तक खस्ताहाल हो चुका है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे वाहनों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि थराली इन गड्ढों को मिट्टी से भर रहा है लेकिन दो दिन बाद ही मिट्टी हट जाती है। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश जोशी, उमेश मिश्रा, नवल किशोर, मनोज सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने मार्ग के सुधारीकरण की मांग की। वहीं लोनिवि के सहायक अभियंता बीरेंद्र बसेड़ा का कहना है कि जहां-जहां सड़क उबड़-खाबड़ है वहां पर डामरीकरण किया जाएगा। वहीं कर्णप्रयाग ब्लॉक के पारतोली के ग्रामीणों ने गांव को दो किमी सड़क से जोड़ने की मांग की और एसडीएम संतोष कुमार पांडेय के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन देने वालों में पान सिंह पुंडीर, भरत सिंह पुंडीर, रविंद्र सिंह, नरेश सिंह, आनंद सिंह, देवेंद्र सिंह, संग्राम सिंह, जमन सिंह आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed